
हरिद्वार, 08 फ़रवरी (हि.स.)। जनपद के कोतवाली रानीपुर, भगवानपुर व रुड़की में चले सत्यापन अभियान के दौरान रविवार को 40 मकान मालिकों पर बिना सत्यापन कराए किराएदार रखने पर 4 लाख का जुर्माना लगाया गया।इसके साथ ही बिना सत्यापन जनपद में निवास कर रहे अनेक लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर में 45 व्यक्तियो को बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 06 मकान मालिकों का कोर्ट चालान कर ₹60 हजार का जुर्माना लगाने के साथ 08 व्यक्तियो का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 2 हजार संयोजन शुल्क वसूला गया।कोतवाली भगवानपुर में 200 व्यक्तियों को बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 30 मकान मालिको पर कुल ₹3 लाख का कोर्ट चालान लगाया गया। जब कि कोतवाली रुड़की में 75 व्यक्तियों कोबिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 04 मकान मालिको का कोर्ट चालान कर रुपये 40 हजार का जुर्माना लगाया गया, साथ ही 10 व्यक्तियो का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर रुपये ढाई हजार संयोजन शुल्क वसूला गया।






























