Latest Update

बी.एस.एम.पीजी कॉलेज रुड़की के अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष

बी.एस.एम.पीजी कॉलेज रुड़की के अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी को उत्तराखंड सरकार द्वारा अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष(दर्जाधारी राज्य मंत्री) नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता एवं खुशी का वातावरण है। 

आज नगर के गणमान्यजनों ने श्री गांधी को पुष्पगुच्छ भेंट कर , पटका तथा शाल ओढ़ाकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने वालों में डॉक्टर राजकुमार उपाध्याय प्रांत साहित्यविधा संयोजक संस्कार भारती उत्तराखंड, डॉ अशोक शर्मा आर्य पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व निदेशक कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, श्री विवेक कंबोज प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी आरएसएस, डॉ गौतम वीर सिंह प्राचार्य बी एस एम पीजी कॉलेज, डॉ राजेश चंद पालीवाल, पूर्व सभासद श्री कटार सिंह, श्री अनुज आत्रेय, डॉ अलका तोमर, डॉ आकाशदीप त्यागी, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ इंदु अरोड़ा, डॉ संदीप पोसवाल, श्री राम श्री राम कुमार हरित, श्री अमित शर्मा, श्री अनूप शांडिल्य, श्री विकास शर्मा, श्री प्रवीण अग्रवाल आदि अनेक गणमान्य जन शामिल थे।

श्री गांधी ने सभी संभ्रांत जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपने संबोधन में कहां कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षाओं के अनुरूप अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान राष्ट्र और समाज हित में देंगे।

डॉ अशोक शर्मा आर्य

9837506223

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news