Latest Update

उत्तराखंड के मुद्दों पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने की प्रेसवार्ता,दीपक लखवार को मिली जिम्मेदारी

रुड़की।उत्तराखंड राज्य क्रांतिकारी शहीदों के बलिदान से बना प्रदेश है,जिसके लिए राज्य के लोगों ने कई दशकों तक आंदोलन किए और तमाम तरह के तानाशाही पूर्ण कृत्य सहन किए।हमारी मां,बहन,बेटियों व युवाओं ने इसके निर्माण के लिए कुर्बानियां दी,लेकिन राज्य बनने के बाद बनने वाली सरकारों ने जिन उद्देशों और सपनों को लेकर राज्य का निर्माण किया गया था,उन सपनों की अवहेलना करते हुए सिर्फ सत्ता को बचाए व बनाए रखने के लिए राज्य के संसाधनों का दोहन किया गया।परिणाम स्वरूप आज भी जल,जंगल, जमीन,रोजगार,स्वास्थ्य,पहाड़ों से पलायन जैसे मुद्दे आज भी जस के तस खड़े हैं।उक्त बातें उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने एक होटल में संगठन विस्तार को लेकर की गई एक प्रेस वार्ता में कही।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने लोगों की भावनाओं से खेलने का काम किया है।आज राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है।महिलाओं के अत्याचारियों को हर तरह के हथकंडे अपनाकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है।उत्तराखंड क्रांति दल के हरिद्वार जनपद में भावी मुद्दों के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल की नजरों में उत्तराखण्ड की सीमा में रहने वाले सभी उत्तराखंडी है।सबको समान अधिकार दिया जाना हमारी प्राथमिकता है।उत्तराखंड राज्य में लगे उद्योगों में सत्तर फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने का शासनादेश उत्तराखंड क्रांति दल ने ही लागू कराया था,लेकिन उसका अनुपालन पूरी तरह से नहीं हो पाया है।उत्तराखंड क्रांति दल सत्ता में आने पर इसे पूर्ण रूप से लागू करेगा।गन्ने का मूल्य उत्तराखंड राज्य में किसानों को सबसे ज्यादा दिया जाएगा।किसानों को सिंचाई के लिए निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।रुड़की को सांगठनिक दृष्टि से जिले का दर्जा सर्वप्रथम उत्तराखंड क्रांति दल ने ही दिया था,जो अब रुड़की को पूर्ण रूप से संविधानिक रूप से जिले का दर्जा दिलाया जाएगा।कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कानून लाएगी तथा किसी भी माता बहन के साथ कोई भी अत्याचार और अपराध होने पर तुरंत कानूनी उपचार प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने दीपक लाखवान को जिला रुड़की के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।इस अवसर पर प्रदेश से आए पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास,पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय,महामंत्री संगठन गणेश काला,नितिन सैनी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,केंद्रीय प्रवक्ता राजेश्वरी रावत,लक्ष्मी रावत आदि का माल्यार्पण और शाल भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट महक सिंह सैनी,शिव कुमार सैनी,दीपक लाखवान,जयभारत सिंह रावत,आनंद चौधरी,धर्मेंद्र शर्मा,ब्रह्मसिंह धीमान,मेनपाल,राजेंद्र चौधरी, आनंदराज,सतेन्द्र शर्मा,दिनेश धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS