मंगलौर। पुलिस टीम ने खेड़ा जाट गांव में हुए गोलीकांड के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

तीन फरवरी की सायं को कोतवाली मंगलौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खेडाजट्ट में दो पक्षों के अराजक तत्वों द्वारा आपसी झगड़ा कर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद किया जा चुका है। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। एक सूचना पर आज ग्राम खेडाजट्ट गोलीकांड से संबंधित दूसरे पक्ष के एक और आरोपी को चौकी नारसन क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास तमंचा कहां से आया। इस बारे में जानकारी हासिल करने के बाद आरोपित शिव चौधरी पुत्र उधम सिंह, निवासी ग्राम खेडाजट्ट, कोतवाली मंगलौर का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *