Latest Update

धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला तीन आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त थार और स्कॉर्पियो जब्त

ज्वालापुर। थाना छपार (मुजफ्फरनगर) के उप-निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल को ज्वालापुर से गिरफ्तार कर ले जा रहे थे। इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास अभियुक्त के पुत्र ईशान्त ने अपने पिता को छुड़ाने की कोशिश में अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के वाहन पर अपनी स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।जिस घटना में पुलिस टीम के सदस्यों को चोटें आई हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। 

सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त वाहनों को कब्जे में लिया।

जिस संबंध में उप निरीक्षक अनुराग सिंह की लिखित तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 109(1), 121(1), 132, 191(2), 324(4), 351(2), 352,61(2) पंजीकृत किया गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त ईशान्त पुत्र संजय,शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक,अमन पुत्र गजेंन्द्र समस्त निवासी गण सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS