Latest Update

जनसुनवाई कार्यक्रम में 51 समस्याएं की गई दर्ज, जिसमें से मौके पर 28 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित किया गया*

 

*जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।*

*हरिद्वार 02 फरवरी 2026*

           जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 51 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

            जनसुनवाई कार्यक्रम में आवास, राजस्व,भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल,अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

       जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता अजय नौटियाल निवासी ग्राम अतमलपुर बौगला द्वारा अपनी भूमि चक संख्या 331 खसरा नं 243/3 रकबई बीघा 5 बिस्वे पक्की स्थित गर्म भगतनपुर आबिदपुर में है,उक्त भूमि की पैमाईश कराकर पुख्ता निशानदेही कराकर कब्जा दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी किरणपाल पुत्र भरतु निवासी ग्राम मेहवड़ कलां तहसील रुड़की ने अपनी भूमि खाता संख्या 00042 खसरा नंबर 197 मौजा गोपालपुर तहसील रुड़की में स्थित है,इस भूमि से मिलता हुआ रास्ता ग्राम गोपालपुर व सैदपुरा की सरहद पर कायम है, जिनकी शजरे में भी दर्शाया गया है परंतु मौके पर यह रास्ता नहीं है।उक्त रास्ते को कायम कराने को लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता साध्वी बिरजानन्द निवासी भारत मातपुरम हरिद्वार के आश्रम के सामने मार्ग पर पड़ोस के लोगों ने सार्वजनिक नगर निगम सीमा से निर्धारित सड़क के मध्य में अवरोधक निजी सेफ्टी टैंक दीवार और सीढ़ी बनाकर सरकारी सड़क पर कब्जा कर लिया है सड़क को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता अमित रॉय निवासी नवोदय नगर द्वारा अपने मकान के बाहर नाली को पड़ोस के व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बंद कर दिया है जिस कारण नाली का गन्दा पानी सड़क पर आ जाता है, उक्त नाली को खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता विनीत शर्मा द्वारा कोविड 19 के दौरान वाहनों का अधिग्रहण किया गया था, उनका वाहन का भुगतान आज तक नहीं हुआ है, जल्द भुगतान कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी मुकेश कुमार पुत्र ईलम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।

      मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।   

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी*

   

          मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उन शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे, 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 457 शिकायतें तथा एल 2 पर 92 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है जिन्हें शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

        इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यूसीसी पर रजिस्ट्रेशन के लिए मतदान सूची को आधार बनाया जाए तथा 2 लाख से अधिक का रजिस्ट्रेशन कराया जाए 2010 से पहले विवाहित लोगों का भी यूसीसी रजिस्ट्रेशन कराने तथा सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का जिनका विवाह 2010 से पहले हुआ हो उनका भी यूसीसी पर रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें।

        इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में चलाए जा रहे स्वछता अभियान के तहत 7 फरवरी शनिवार को एक दिन एक घंटे एक साथ सभी विभाग सफाई अभियान में प्रतिभाग लेंगे जिसमें अधिक लोगों को शामिल कर सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों के आसपास 500 मीटर के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाएंगे जिससे करेंगे।

              बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी आर चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह, फूड सेफ्टी अधिकारी महिमानंद जोशी ,एआरटीओ नेहा झा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS