Latest Update

साईकिल रेस में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ की भागीदारी-प्रियम प्रथम और सूर्या एवं सूरज रहे तीसरे स्थान पर…

रुड़की।देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ के द्वारा साईकिल रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारह तक के दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को साईकिल देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल दिए गए। नगर निगम के समीप से शुरू हुई साइकिल रेस को मेयर अनीता अग्रवाल,ललित मोहन अग्रवाल, चेरब जैन एवं संघ पदाधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रेस गणेशपुर पुल,गोल चौक, रोड़वेज और सिविल लाइंस होते हुए चंद्रशेखर चौक पर सम्पन्न हुई।प्रथम स्थान पर प्रियम सैनी, द्वितीय स्थान पर सूर्य और तृतीय स्थान पर सूरज रहे। प्रथम 10 विजेताओं में निशु आदर्श अगमप्रीत अभिनव हिमांशु अक्षत और अरहीत शामिल रहे। विजेताओं को विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर अनीता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल, फोनिक्स विश्वविद्यालय चेयरमैन चेरब जैन,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,सुभाष सरीन और डॉक्टर विनय गुप्ता ने सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष विवेक गुप्ता,सचिव आकाश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की है सभी को मैडल प्रमाण पत्र आदि से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र आहूजा ने किया। कोच हरेंद्र आर्य ने रेस की व्यवस्था संभालने के साथ प्रतिभागियों का दिशा निर्देशन किया। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता,दिनेश धीमान,वीर सावरकर, रितु अग्रवाल निकिता दुआ, अरविंद गुप्ता, साक्षी त्यागी,सर्वेश गोस्वामी, दिनेश धीमन, शिवम गोयल,विशाल गुप्ता, अजय कंसल,निधि शांडिल्य आदि मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS