Latest Update

आज आम बजट 2026 के ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय व्यापारी भाइयों के बीच रहने का अवसर मिला। उनके प्रतिष्ठान पर बैठकर न केवल लोकसभा का सीधा प्रसारण देखा, बल्कि बजट की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा भी की।

आज आम बजट 2026 के ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय व्यापारी भाइयों के बीच रहने का अवसर मिला। उनके प्रतिष्ठान पर बैठकर न केवल लोकसभा का सीधा प्रसारण देखा, बल्कि बजट की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा भी की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बजट में ₹10,000 करोड़ के ‘SME ग्रोथ फंड’ और ‘Self Reliance India Fund’ में अतिरिक्त निवेश का निर्णय छोटे और मंझोले व्यापारियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।

सरलीकरण की राह: नया ‘इनकम टैक्स एक्ट’ और जीएसटी नियमों को और अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किलिंग पर जोर देने से हमारे युवा व्यापारियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

“यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। मध्यम वर्ग और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए, सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग को जो गति दी है, उससे बाज़ारों में नई रौनक आएगी। व्यापारियों का आत्मविश्वास ही आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत है।”

आयोजन में शामिल सभी व्यापारी मित्रों के सुझावों और उनके आतिथ्य के लिए हृदय से आभार। हम मिलकर अपने क्षेत्र की व्यापारिक उन्नति के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे। 🤝✨

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS