Latest Update

अनाधिकृत रूप से हूटर बजाने वालों की गाड़ियां सीज की गई

रुड़की। हूटर बजाकर और सड़कों पर वाहनों की दौड़ व गति का मुकाबला करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रुड़की पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार फोर व्हीलर वाहनों को सीज किया।

कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चार वाहन चालक हूटर बजाते हुए तथा तेज रफ्तार में वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते पाए गए। पुलिस ने अमन त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी मंदाकिनी कॉलोनी, विशाल सैनी पुत्र वीर सिंह निवासी डंडेरी ख्वाजगीपुर, युग सचदेवा पुत्र संजय सचदेवा निवासी आदर्श नगर तथा यश चौहान पुत्र चंद्रशेखर निवासी खंजरपुर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराके अंतर्गत कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चारों वाहनों को सीज कर दिया।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS