Latest Update

ढंडेरा में हुआ डॉ. भीमराव अम्बेडकर मार्ग का शुभारंभ नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष ने किया उद्घाटन डॉ. भीमराव अम्बेडकर पूरे देश का सम्मान: सतीश नेगी

रुड़की। ढंडेरा में शनिवार को विधिवत रूप से डॉ. अम्बेडकर मार्ग का शुभारंभ हो गया। नगर पंचायत ढंडेरा अध्यक्ष सतीश नेगी ने फीता काटकर मार्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को संविधान देने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए सम्मानित है। बाबा साहेब ने जिन परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण की और अपने आपको विश्व स्तर अस्थापित किया उससे युवा पीढ़ी और कमजोर वर्गों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। सभासद पति सोनू पार्टी ने कहा कि वर्ष 1994 में एसडीएम बोबडे ने गांव में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मार्ग की नींव रखी थी, जिसे अब विधिवत रूप से पहचान मिली है। पूर्व प्रमुख बसपा नेता योगेश कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने पूरे जीवन कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष किया। संविधान में उन्होंने सभी को समानता का अधिकार देने का काम किया है। द्वार लगवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सचिन सिंघवाल, जितेंद्र जगदीश व धीरज ने बताया कि वह पूरे समाज को एक साथ लाने की मुहिम में लगे हैं। संत रविदास मंदिर समिति, ढंडेरा के प्रधान मुकेश भगत ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर मार्ग की विधिवत शुरुआत होने पर खुशी जताते हुए इस कार्य में लगे समाज के जिम्मेदार लोगों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सभासद सोनू पार्टी, विजय सिंह पंवार, कुंवर सिंह डंगवाल, गोविंद चन्ना, विकास पाल, अभिषेक पाल, अजगर, दिनेश नेगी, कुंवर सिंह डंगवाल, मोहित कुमार, शहाबुद्दीन , विक्रांतफोर, पूर्व प्रधान यशपाल, पूर्व अनिल प्रधान, कर्म , सुनील भगत, अमन नारिया, पप्पू, विक्रांत, नदीम आदि मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS