Latest Update

मनोज कुमार सैनी प्रधानाचार्य पद से हुए सेवानिवृत,कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने किया दी भावभीनी विदाई

रुड़की। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज, रुड़की के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी आज शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सादगीपूर्ण लेकिन भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय प्रबंध संचालक अभिषेक शुक्ला ने कहा मनोज कुमार सैनी ने विद्यालय में 36 वर्षों की सेवाएं दी जिसमें लगभग 16 वर्षों तक प्रधानाचार्य रहते हुए उन्होंने विद्यालय को शैक्षिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज कार्यकाल विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनुशासन, गुणवत्ता और संस्कारों के साथ शिक्षा को आगे

बढ़ाया। विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, भवन निर्माण, पुस्तकालय विस्तार और छात्र हितों के लिए उनका योगदान अतुलनीय है। डीबी गोयल ने कहा मनोज सैनी के नेतृत्व में विद्यालय ने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई और अनेक छात्र उच्च पदों पर चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। मनोज सैनी ने कहा कि उन्हें विद्यालय में सदैव परिवार की तरह सम्मान मिला। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह विद्यालय के लिए हमेशा खड़े रहेंगे जहां भी आवश्यकता होगी वह साथ मिलकर कार्य करेंगे।इस अवसर पर रविंद्र सिंह,गौरी शंकर गुप्ता,सुनील धीमान,अरविन्द सैनी,राकेश वर्मा, एसके राय,राजेश कुमार वर्मा,भोपाल सैनी, प्रदीप त्यागी,महावीर सिंह बिष्ट, मुकेश सैनी,राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS