Latest Update

कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित स्मैशर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

रुड़की। कैंटोनमेंट बोर्ड रुड़की के तत्वावधान में आयोजित ‘रुड़की स्मैशर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट’ उत्साह और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया । कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल स्थित शहीद भगत सिंह बैडमिंटन क्लब, लालकुर्ती में आयोजित इस प्रतियोगिता में रुड़की के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता अंडर-9, 12, 15, 17 एवं 19 आयु वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को कुल 40,000 रुपये तक की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर के.पी. सिंह (स्टेशन कमांडर, बीईजी एंड सेंटर रुड़की एवं अध्यक्ष कैंटोनमेंट बोर्ड), मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिग्विजय सिंह चौहान, नामित सदस्य प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और भविष्य में भी रुड़की में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन जारी रहेंगे

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS