
रुड़की। नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा नाबालिग के पिता तस्लीम खान के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

न्यायालय से प्राप्त वारंट की तामील के लिए प्रभारी अधिकारी के निर्देश पर उप निरीक्षक आनंद मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर तस्लीम खान पुत्र दीवान अमीन खान को उसके आवास सती मोहल्ला, रुड़की से गिरफ्तार किया। नाबालिग पुत्र से वाहन चलवाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया था। आरोपी का नाम तस्लीम खान पुत्र दीवान अमीन खान,सती मोहल्ला, निकट मदीना मस्जिद, रुड़की बताया गया है।पुलिस टीम उप निरीक्षक आनंद मेहरा,कांस्टेबल सुरेश तोमर कांस्टेबल जितेंद्र ध्यानी मौजूद रहे।





























