तहसील कैम्प कार्यलय पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के नेतृत्व में देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ

तहसील कैम्प कार्यलय पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के नेतृत्व में देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई इस अवसर भाजपा नेता एड नवीन जैन ने कहा कि देश की स्वतंत्रता क्रांति में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उन्होंने 567 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अंग्रेजी सल्तनत के हुकनरानो को भारत से खदेड़ने पर मजबूर कर दिया था इसी क्रम में वरिष्ठ नेता भाजपा नरेंद्र जैन ने विचार व्यक्त कर कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष के समान में एकता दिवस मनाने व लौह पुरुष का स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लौह स्तम्भ गुजरात मे स्थापित कर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो को संम्मान देने का अनूठा उदाहरण दिया है कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महिला मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता नीलकमल शर्मा ने बताया कि हमसब को अपने बच्चों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को अंगीकार करा राष्ट्र की एकता व अखंडता में सहभागी बनने के लिए तैयार करना चाहिए श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता भाजपा डॉ बी एल अग्रवाल,अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा, सुनील कुमार गोयल,ब्रजेश सैनी,नीरज कपिल,एडवोकेट आशीष पंडित, सचिन गोंड़वाल,अभिनव गोयल, सुधीर चौधरी, अनुज आत्र्ये, मदन श्रीवास्तव, अशोक कुमार,पार्षद प्रतिनिधि सोनू कश्यप ,अंकुर कश्यप आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News