Latest Update

गन्ना किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें:नीशू राठी गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी की प्रबन्ध समिति की बैठक में किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मंगलौर। आज लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मंगलौर की प्रबन्ध समिति की बैठक समिति कार्यालय में अध्यक्ष नीशू राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, समिति के आय-व्यय के अनुमोदन, चीनी मिलों से समिति का विकास अंशदान प्राप्त कराये जाने,आगामी वर्ष हेतु समिति के कृषक सदस्यों का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराये जाने, आगामी वर्ष हेतु उर्वरक ढुलाई कराये जाने,समिति मुख्यालय भवन हेतु प्राक्कलन तैयार करने आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सभी प्रस्ताव उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किए, समिति की अध्यक्ष नीशू राठी ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता गन्ना किसानों की समस्याओं का तत्काल निवारण करना,समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना, समय पर गन्ना पर्ची जारी करना तथा गन्ना भुगतान समय पर करना आदि हैं। अध्यक्ष नीशू राठी ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव को किसानों की समस्या प्राथमिकता पर हल करने,एवं समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष नीशू राठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संचालक पवन सैनी, संचालक अनुराग राठी, संचालक अंगूरी देवी, संचालक सुनील कुमार, संचालक बीरबाला, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदित्य कुमार, सचिव प्रभारी अनंत सिंह, लेखा खण्ड प्रभारी राजकुमार, स्थापन खण्ड प्रभारी पंकज कुमार, सप्लाई खण्ड प्रभारी विमलेश कुमार,अंकित कुमार वशिष्ठ मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News