Latest Update

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना आवश्यक,प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत

रुड़की।भाजपा जिला रुड़की द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ।स्वागत भाषण के बाद मुख्य वक्ता दीप्ति रावत ने आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि स्थानीय

उत्पादों को बढ़ावा देना,स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाना और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करना ही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की भावना है।उन्होंने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल से वोकल बनना होगा और हमें विदेशी निर्भरता को कम करने के लिए तकनीकी,औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक उन्नति का लक्ष्य नहीं,बल्कि यह राष्ट्रीय

सम्मान,आत्मबल और स्वावलंबन का संकल्प है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जन-जन तक इस अभियान का संदेश पहुँचाएँ,ताकि हर व्यक्ति आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सके।कार्यक्रम में जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने संगठनात्मक दृष्टि से आत्मनिर्भर भारत अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह को “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का जिला प्रभारी घोषित किया गया,जिनके नेतृत्व में आगामी तीन महीनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम,कार्यशालाएँ और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ०कल्पना सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी व देशराज कर्णवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह,जिला महामंत्री सागर गोयल,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अनीस गौड,पवन तोमर,सुशील त्यागी,जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,भीम सिंह, संजीव तोमर, मधुप त्यागी,प्रवेश प्रिया,सोनू धीमान जिला मंत्री सतीश सैनी,तेजपाल मौर्य,नवनीत सिंह,सचिन झबरेडी,प्रतिभा चौहान,कौषाध्यक्ष नितिन गोयल,मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,कदम सिंह,गीता मलिक,मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी,सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा,राजपाल सिंह,मास्टर सत्यपाल,दिनेश पंवार,अमन गोयल,दमन सरीन,गौरव कौशिक,संदीप पुरी,गुरजिंदर प्रधान, धर्मवीर शर्मा,विनीत प्रजापति सहित जिले और मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news