Skip to content
Home » चार बदमाश गिरफ्तार,दोस्त ही निकला लुट कांड का कर्ताधर्ता

चार बदमाश गिरफ्तार,दोस्त ही निकला लुट कांड का कर्ताधर्ता

कलियर। पुलिस ने बताया कि 2 अक्टूबर को कृष्णानगर रूड़की निवासी विशांत सैनी ने थाना कलियर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 30 सितंबर को कम्पनी में डयूटी समाप्त करने के बाद जब वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाईकिल से कोर कालेज से कलियर रोड रहमतपुर फलाईओवर से निर्माणधीन एक्सप्रेस- वे से होते हुए ईट के ईंट भट्ठे गांव बाजूहेड़ी के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात युवकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की और फिर ऐप्पल आईफोन 15, सोने की चैन व अंगुठी और उसके दोस्त से मोबाईल व कुछ रूपये छीन लिये। शिकायत के आधार पर थाना कलियर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने विभिन्न स्तर से सबूत और घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों के सुराग जुटाए। इसमें रिपोर्टकर्ता विशांत सैनी के दोस्त सुनील कुमार की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जिस आधार पर टीम ने गुप्त सूचना पर निर्माणाधीन 6 लाईन गंग नहर पटरी के पास से सुनील कुमार सहित चार संदिग्ध को लूटी हुई सम्पत्ति व लूट में प्रयोग किये गये तमंचे के साथ दबोचा।  

एक आरोपित अंकुर कुमार ने पूछताछ मे बताया कि वह और विशांत सैनी दोनों एक साथ पतंजलि में काम करते थे। जहां से अंकुर की नौकरी छूट गयी थी। उसे पता था कि विशांत गले में सोने की चैन व हाथ में सोने की अंगुठी पहनता है और मंहगा मोबाईल फोन रखता है। इस वजह से अंकुर ने सुनील कुमार को वारदात में शामिल हो मुनाफा कमाने का लालच देकर अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए अंकुर सैनी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम मेहवड़ खुर्द नॉगल थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष,कन्हैया सैनी पुत्र लोकेष सैनी निवासी मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष, मनोज कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी पिरान कलियर थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष व सुनील कुमार पुत्र गोवर्धन सैनी निवासी मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 38 वर्ष का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *