Skip to content
Home » 27 सितंबर, दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से

27 सितंबर, दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से

समर्पण जन कल्याण संगठन की महिला शाखा द्वारा, बच्चों को संस्कारित करने हेतु, एक बाल संस्कार शिविर का आयोजन, संस्कार पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, रुड़की में आयोजित किया गया। जिसमें, समाज में बढ़ती बच्चों के प्रति अनैतिक गतिविधियों के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया तथा बच्चों को अपने धर्म के प्रति आस्था, भक्ति व अपने माता-पिता एवं बड़ों का आदर सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया, बच्चों का बौद्धिक, व्यवहारिक एवं धार्मिक ज्ञान जानने के लिए शाखा की महिला सदस्यों द्वारा उनसे अनेक प्रकार के प्रश्न पूछे गए, कुछ प्रश्नों का बच्चों ने बहुत सुंदर ढंग से उत्तर दिया और जिनका उत्तर वह नहीं दे पाए, उन जिज्ञासाओं का शमन, शाखा की अध्यक्ष रेनू गुप्ता, महामंत्री प्रीति अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष बबीता यादव द्वारा किया गया। बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में समझाया गया,

 

सड़क एवं यातायात नियमों का पालन कैसे किया जाए इसके विषय में बताया गया, बच्चे फास्ट फूड से दूर रहे और अच्छा पौष्टिक आहार लें इस विषय में बच्चों को जागृत किया गया। शाखा संरक्षिका श्रीमती सुगंध जैन जी ने बच्चों से भक्ति गीत गवाकर उनमें देश प्रेम की भावना को जागृत किया।

इस संस्कार शिविर में कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिनकी कुल संख्या 124 बच्चों के आसपास रही।

इस कार्यक्रम में शाखा की संरक्षिका श्रीमती अपर्णा गर्ग जी,भी उपस्थित रही और उन्होंने बच्चों का बहुत उत्साहवर्धन किया। समर्पण महिला शाखा श्रीमती अपर्णा गर्ग जी एवं उनके समस्त स्टाफ का, कार्यक्रम में सहयोग के लिए,हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

 उत्साहवर्धन हेतु सभी बच्चों को शाखा की ओर से पेन, चाबी के गुच्छे, टोफिया एवं बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर शाखा संरक्षिका श्रीमती सुगंध जैन दीपशिखा, सुगंध अग्रवाल, सुचिता गुप्ता, वंदना अग्रवाल, रितु कुमारी, नीलम सिंघल आदि महिला सदस्य एवं समर्पण शाखा के महामंत्री प्रदीप गोयल जी भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *