आज दिनाँक 10 मई 2022 को 1857 की क्रान्ति के जनक, देश में अंग्रेजी हुकूमत नीव हिलाने वाले, अमर शहीद हवलदार मातादीन वाल्मीकन जी का शहीदी दिवस मनाया गया।जि
वही इस अवसर पर उपस्थिति रहे समाजसेवी रवि चोटाला ने कहां कि सरकार को चाहिए को कि ब्रिटिशियन हुकूमत द्वारा शहीद हुए अमर शहीदों के बारे बारे मे जानकारी लेकर सही जानकारी प्रचारित करे व समाजसेवी संगठनों से अपील की जिस तरह आदिकवी वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को मनाया जाता है उसी तरह ऐसे महान क्रांतिकारी अमर शहीदों के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजली दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर अम्बेडकर जेंडर इक्वलिटी क्लब रुड़की की तहसील अध्यक्ष रचना कुमारी ने कहां कि खासकर महिलाओं को अपने महापुरुषों के विषय में जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अपने बच्चों को इससे अवगत करा सके।
उपस्थिति रहे रवि टांक, अक्षय बेनीवाल, नैन सिंह फौजी, नीता देवी, पूजा बिरला, रवि कुमार, रीटा, धर्मवीर, संतोष देवी, बिजनेश आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन रुड़की के तहसील अध्यक्ष राजनीश बिरला ने किया।