रोटरी क्लब के वार्षिक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट कार्यक्रम में समाजसेवियों को सम्मानित किया गया

रुड़की। रोटरी क्लब के वार्षिक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट कार्यक्रम देहरादून रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारम्भ किया उसके बाद सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्षा रोटे वन्दना मोहन ने सबका स्वागत किया। सचिव रोटे अल्का मित्तल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला एवं पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रधान ने संयुक्त रूप से संचालन किया।

कार्यक्रम में विशेष उपलब्धि प्राप्त अधिकारी एवं समाजसेवियों जिनमें, पुलिस अधीक्षक देहात, शेखर सुयाल, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. अंकुर सैनी, डॉ. कर्ण सिंह,75+में बेडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी, कवियत्री, पूर्व प्राचार्य डॉ मधुराका सक्सेना, विश्व प्रसिद्ध गजल गायक अफजल मंगलौरी, अभी तक गंग नहर में डूबने से 100लोगों का जीवन बचा चुका है जलवीर मोनू,और गिनिज बुक में जो अभी तक की मानवता की सबसे बड़ी मिसाल पेश करते हुए पांच हजार से अधिक लावारिस एवं गरीब, अनाथों का निशुल्क दाह संस्कार कराने वाली मुजफ्फरनगर की शालू सैनी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे राजपाल सिंह ने कहा रोटरी क्लब हमें समाज के गरीब, असहाय, आर्थिक रुप से कमजोर जनों को समानता पर लाने का कार्य करता है। रोटरी क्लब ही है जिसने अपने आर्थिक संसाधनों से पोलियो को विश्व से मुक्त करने का कार्य किया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080द्वारा बालिकाओं के लिए स्कूलों में पिंक टाइलेट, बैंच, 18000ब्लड यूनिट, 11विकलांग को अंग प्रत्यारोपण, रोटरी क्लब रुड़की द्वारा इस वर्ष स्कूलों में पिंक टाइलेट, कम्प्यूटर,सिलाई मशीन, स्कूल ड्रेस, आदि देने का कार्य किए गये डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट गवर्नर रोटे राजेश गुप्ता ने रोटरी क्लब रुड़की के कार्यों की सराहना की। रोटरी डिस्ट्रिक्ट3080 की प्रथम महिला रोटे इन्द्रजीत कौर ने बहुत सुंदर भजन मधुवन खुशबू देता है जीवन उसका होता है जो औरों को जीवन देता है सुनाकर रोटरी क्लब के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य जिन्हें रोटरी क्लब का भीष्म पितामह कहते हैं रोटे प्रेम मोहन, कृष्णा मोहन, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष सरीन, गगन सरीन, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद सैनी, कुसुम काला सुनयना सैनी, गगन सरीन, राजेश चन्द्रा, विरेन्द्र जैन,वी के शर्मा,स्मिता आर्य, सचिन गुप्ता, पूजा गुप्ता, डॉ संजीव सैनी आदि उपस्थित रहे। आर सी सी अध्यक्ष रतिराम शास्त्री, वैजयंती माला, रविन्द्र ममगाईं एवं योगाचार्य सर्वेश गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटे निधि शांडिल्य ने किया।प्रो राजेश चन्द्रा ने सभी का धन्यवाद किया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news