रुड़की। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान दुर्घटना में हताहत हुए सभी मृतकों की आत्मिक शांति के लिए परशुराम घाट पर गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे। आचार्य रोहित शास्त्री ने बताया कि इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है । आचार्य आर्यादि ने कहा दीपदान करने से मृतात्मा को सद्‌गति प्राप्त होती है। दुर्गा चौक मन्दिर समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा ऐसे समय सारे देश को एक साथ मिलकर उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त को करना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी अनिल माहेश्वरी व मुकेश कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।कार्यक्रम में वेदमन्त्रों से ब्राह्मणों ने भगवान से सबके कल्याण विशेष- की कामना की एवं दीप जलाकर प्रार्थना के द्वारा दीपदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल,पूर्व मेयर यशपाल राणा,पूर्व मेयर गौरव
गोयल, सचिन गुप्ता, ललित मोहन अग्रवाल,अक्षय प्रताप सिंह,नवीन जैन, प्रणय प्रताप सिंह, आचार्य रजनीश शास्त्री, मुदित गर्ग, राजू गौतम, सोनीरोड, पं सचिन शर्मा, पं अभिषेक वत्म, पं इशांत शर्मा, आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *