Latest Update

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बावजूद भी कहीं महीनों से नर्सिंग अधिकारियों को नहीं मिला वेतन- गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज*

हाल ही में चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखंड अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में हुई नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति को हुए विगत तीन माह पूरे हो चुके हैं, इसके पश्चात अभी तक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त तैनात नर्सिंग अधिकारियों को वेतन निर्गत नहीं हुआ है, यही अन्य मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों को वेतन से समय प्राप्त हो चुका है,

देहरादून जैसे महंगे शहर में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों को पिछले तीन महीना से वेतन न मिलने से बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते वह अपने घरेलू कार्य एवं कार्य स्थल दायित्व को पालन करने में भी कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है।

यही पिछले महीने 12 जून को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों द्वारा 

*”इंटरनेशनल नर्सेस डे-2025″* का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,

नर्सिंग अधिकारियों द्वारा मंत्री जी से इस समस्या के बारे में बताया गया जिसके पश्चात मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संबंधित अधिकारियों को फोन करके समय से वेतन निर्गत करने हेतु निर्देश भी दिए गए परंतु अभी तक यह समस्या बनी हुई है। आखिरकार कब तक करना पड़ेगा नर्सिंग अधिकारियों को इंतजार।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news