Skip to content
Home » रादौर,2 जून: उत्तराखंड सरकार में सुनील सैनी को राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है। सैनी समाज ने रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने नवनियुक्त राज्यमंत्री सुनील सैनी को पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

रादौर,2 जून: उत्तराखंड सरकार में सुनील सैनी को राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है। सैनी समाज ने रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने नवनियुक्त राज्यमंत्री सुनील सैनी को पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

रादौर,2 जून: उत्तराखंड सरकार में सुनील सैनी को राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है। सैनी समाज ने रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने नवनियुक्त राज्यमंत्री सुनील सैनी को पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त राज्यमंत्री सुनील सैनी ने प्रधान संदीप सैनी का सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों द्वारा इस तरह से सम्मान किए जाने पर बहुत हर्ष होता है। वहीं ऐसे सम्मान से प्रेरित होकर समाज कल्याण के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करने का हौसला मिलता है। प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा हाईकमान का सुनील सैनी को राज्यमंत्री बनाए जाने पर हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सुनील सैनी को राज्यमंत्री का दर्जा देकर सैनी समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। जिससे सैनी समाज उनका हार्दिक आभार प्रकट करता है। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री सुनील सैनी एक मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक है। वह सभी से मिलकर उनकी समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान देते है। उन्होंने राज्यमंत्री सुनील सैनी को रादौर आने का न्यौता दिया। जिस पर राज्यमंत्री सुनील सैनी ने उनको जल्द रादौर आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर घनश्याम सैनी फतेहगढ़, विक्रम सिंह सैनी, जगन चौहान, पारस सैनी, सरपंच रिम्पी सैनी, विक्रांत सैनी आदि उपस्थित रहे।  

रादौर – नवनियुक्त राज्यमंत्री सुनील सैनी को सम्मानित करते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।

रादौर – नवनियुक्त राज्यमंत्री सुनील सैनी को सम्मानित करते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *