Latest Update

महिलाओं के हितों का रखा जा रहा है पूरा ध्यान: मेयर अनीता अग्रवाल

रुड़की। इनरव्हील क्लब रुड़की ने मेयर अनीता अग्रवाल का स्वागत करते हुए क्लब के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें क्लब का सदस्य भी नियुक्त किया गया।

सोमवार देर शाम रुड़की चौक के समीप स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों के द्वारा मेयर अनीता अग्रवाल का स्वागत किया। क्लब पदाधिकारियों ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाई। मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि क्लब से जुड़ी महिलाएं जिस प्रकार से समाजसेवा में एक मिसाल कायम किए हुए हैं यह सराहनीय है और भविष्य में वह भी उनके साथ समाजहित के कार्यों को गति देने का काम करेंगी। डिस्ट्रिक चेयरमैन सुजाता आहूजा ने कहा कि मेयर अनीता अग्रवाल वास्तव में नारी उत्थान की एक मिसाल है जो कि शिक्षा नगरी का मजबूती के साथ नेतृत्व कर रही है। अध्यक्ष रमा भार्गव ने कहा कि संगठन का काम जरूरमंद लोगों की मदद करना है और इस काम में जितने

लोग साथ आएं उतने कम हैं उन्होंने कहा कि मेयर अनीता अग्रवाल का लाभ अवश्य क्लब को मिलेगा। इस अवसर पर चार अध्यापिकाओं को डॉ हिमाद्रि , डॉ इल द्विवेदी, बबीता त्यागी, सुधा सैनी को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एक जरूरतमंद कन्या को सिलाई मशीन दी और एक को साइकिल दी गई। कार्यक्रम में समाजसेविका मनीषा बत्रा,शशी क़ीर,संगीत,रजनी,फराह,कामना सरीन आदि ने भाग लिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News