
रुड़की। आज पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यशाला का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया । पाँच दिन की इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं पायथॉन के माध्यम से मशीन लर्निंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कार्यशाला का आयोजन एन आई ई एल आई टी के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नेत्र सिंह ने बच्चों को आने वाले समय में मशीन लर्निंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को बताया। साथ ही प्राचार्य ने बच्चों को इस कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं प्रशिक्षण को अपने दैनिक जीवन के कार्यो मेंउपयोग में लाने पर बल दिया।

यह कार्यशाला विद्यालय के डब्ल्यू ई टी शिक्षक वीरेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में एन आई ई एल आई टी के शीतल कुमार एवं रोहित सेमवाल द्वारा संचालित की गई।
कार्यशाला में विद्यालय की पीजीटी कंप्यूटर साइंस सीमा केसरी, पीजीटी हिंदी आलोक गुप्ता, पुस्तकालय अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, कला शिक्षिका संगीता रानी एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण जितेंद्र कुमार एवं अन्य शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।






