Latest Update

*नगर में रुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन नौ से पंद्रह दिसंबर तक किया जाएगा।*

रुड़की। नगर में रुद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन नौ से पंद्रह दिसंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रमुख संत शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों एवं अन्य विषयों की जानकारी देने के लिए आयोजकों द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गईं। 

आदर्शनगर स्थित एक वेंकट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संरक्षक आचार्य आर्यादि ने बताया कि एक बार फिर से नगर में रुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दो दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में भूमि पूजन किया जाएगा और नौ दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। नौ से पंद्रह दिसंबर तक रुद्रचंडी महायज्ञ होगा। इसके साथ ही प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य रजनीश महाराज के द्वारा शिव पुराण कथा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्वेश्य सनातन की जागृति और प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इंसानों का देवताओं से सीधा संबंध है देवता हमें वर्षा के माध्यम से अन्न और धन देते हैं तो इंसानों को भी यज्ञ के माध्यम से उन्हें भोग लगाया जाए। अनिल माहेश्वरी ने बताया कि इस यज्ञ में गुरुकुल के वैदिक आचार्य यज्ञ में वैदिक पाठ करेंगे। इसके साथ ही महामंडलेश्वर कैलाशनंद महाराज,यतींद्रानंद महाराज और समेत देश के कई प्रमुख संत इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा रुद्रचंडी महायज्ञ का महत्व है कि हमारे जीवन में शक्ति का विकास हो। इस अवसर पर पंडित सचिन शास्त्री, रोहित शास्त्री, मुदित गर्ग, आयुष वर्मा, नीरज अग्रवाल,सोनी रोड,राहुल कश्यप, वंश वर्मा, उदय वर्मा,अपूर्व राणा आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News