Latest Update

पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन पर शोक व्यक्त करने मुख्यमंत्री धामी पहुंचे रुड़की* *मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार जनों को धीरज बंधाया*

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन के उपरांत उनके आवास पर शोक करने के लिए पहुंचे, इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान के परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी, इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर एक वरिष्ठ नेता और समाज सेवक थे, उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों महत्वपूर्ण

योगदान दिया था उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान जी के निधन से राज्य की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा, उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी,इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने विधायक चंद्रशेखर के परिवार के सदस्यों को शान देते हुए कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर जी के निधन से राज्य को एक बड़ी शती हुई है लेकिन उनकी विरासत को हमेशा के लिए संजो के रखा जाएगा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी पूर्व विधायक चंद्रशेखर के परिवार जनों को शोक व्यक्त करते हुए पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की,शोक व्यक्त करने वालों में रुड़की

विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज किरणमाला,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, भाजपा नेता सुशील त्यागी,भाजपा जिला महामंत्री, अरविंद गौतम, प्रवीण संधू ,जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह,सावित्री मंगला ,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, भाजपा नेता धीर सिंह,धर्मवीर शर्मा ,पार्षद धीरज पाल, सुबोध चौधरी, सुंदरलाल प्रजापति, एन सिंह प्रजापति, गौरव त्यागी, ललित मोहन अग्रवाल, प्रभात चौधरी, रिशिपाल बलियान, आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News