
जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल ने चल वैजयंती पर कब्जा किया दूसरा स्थान एस एस पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया तीसरे स्थान पर हिमगिरी स्कूल रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि नृत्य प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न प्रांतो की भाषा बोलियां से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम से लघु भारत के दर्शन हो गए हैं उन्होंने बच्चों का अभिवादन किया एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ योग से शरीर को बलिष्ठ बनाएं।


इस अवसर पर स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल ने श्रेष्ठ अभिभावक के अवार्ड से क्षेत्र के 21 अभिभावकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अभिभावकों अनुज चौधरी, विजेंद्र पांचाल, मनीष पांचाल, सुखवीर सिंह, जावेद अंसारी, दिलबाग सिंह, अर्जुन सिंह, मोहित सैनी, डॉ मनोज शर्मा, अंकुर गुप्ता, सुनील शर्मा, मदनपाल, सुशील शर्मा, मेहंदी हसन, गोविल शर्मा, गोपाल शर्मा, अंकुर चौधरी, शिवकुमार सैनी, धीरेंद्र सैनी, डॉ सुखबीर, दिनेश नारंग को पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन ने पगड़ी पहनकर सम्मानित किया।
नृत्य प्रतियोगिता की एकल श्रेणी में स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा प्रांजल ने प्रथम स्थान, एसएस पब्लिक स्कूल की छात्रा तन्वी ने द्वितीय स्थान तथा स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र लविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामूहिक नृत्य एवं एकल नृत्य में प्रतिभा करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य गौरव भटनागर ने प्रतिभाग करने वाले समस्त विद्यालयों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अपूर्वा सैनी, ममता मेहंदीरत्ता एवं रीता शर्मा जज के रूप में उपलब्ध रहे।
प्रतियोगिता का संचालन गोरी बंसल एवं सीमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में श्रेया, अवनी, तनीषा, लविश, आरती , सिमरन, आराध्या, सारिका, हर्षिता, सोहा, ईशु, अवन्तिका आदि रहे।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक गगन सैनी, हितेश त्यागी, आंचल धीमान, अंकुश सैनी, अनुश्री त्यागी, विशाखा शर्मा, प्रियंका चौधरी, मोनिका चौधरी, शबनम, रचना सैनी, आकांक्षा धीमान, रूपल चौधरी, अमृत कौर, निशा, ऋतु सिंह, भावना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।






