भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों को समझाया गया

रूड़की। संविधान दिवस के अवसर पर कार्यालय गन्ना विकास परिषद रुड़की में, एस0 सी0 डी0 आई0 (डिप्टी) बी0के0 चौधरी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारी को संविधान संविधान संविधान की वर्षगांठ के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया गया एवं संवैधानिक मूल्य एवं भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों को समझाया गया । बी०के० चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, भारतीय संविधान में सभी वर्गों के लिए स्थान दिया गया है, भारतीय संविधान सब को समान अवसर एवं वंचितों को उचित स्थान देने का कार्य करता है, कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता है। संविधान दिवस मनाकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। ‌ इस अवसर पर गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश पंवार, राजीव कुमार पवार, अंगिरा सिंह, देव ज्योति रमोला, रमन कुमार सैनी, जितेंद्र सिंह, फूल सिंह, अविनाश सिंह, धनीराम सागर, शिव कुमार सैनी चमन कुमार, शशि देवी , रिया यादव , अशोक कुमार, प्रकाशवीर , देवेंद्र, ब्रजवीर, मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह, राजेश सकलानी, शिव कुमार सैनी, निशू सैनी, सन्दीप , देवराज, मुकेश, आदेश, विनोद कुमार , शशि देवी, मिथलेश शर्मा, कामिनी,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News