Latest Update

Public Holiday : इस बार 17 व 31 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे।इसके अतिरिक्त 30 अक्टूबर से लगातार छुट्टियां ही छुट्टियां है।

इस दौरान नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई जाएगी।‌ रोशनी का पर्व दिवाली की छुट्टी भी इसी महीने से शुरू हो जाएगी। गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती के बाद सरकारी कार्यालय और स्कूल खुलेंगे। आईए जानते हैं अक्टूबर महीने में कौन से प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं और कब छुट्टी होगी?

Maharishi Valmiki Jayanti, 31 October also holiday 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन पूर्णिमा भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। 29 अक्टूबर को धनतेरस है जबकि 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 31 अक्टूबर को बड़ी दिवाली है वैसे इस बार दिवाली कब मनाई जाएगी पर भी मतभेद है 31 या 1 नवंबर को दिवाली होगी। ‌

इन दिनों में अवकाश रहेगा

17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश की घोषणा की गई है। जबकि 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इधर 31 अक्टूबर से लगातार 3 नवंबर तक छुट्टी है। इन दिनों में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती है। 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News