*कोतवाली रानीपुर* *एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान का दिख रहा असर* *लगातार घिरते जा रहे अपराधी, एक के बाद एक को जेल भेज रही हरिद्वार पुलिस* *अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश* *पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 02 शातिर वाहन चोर दबोचे* *चोरी की 08 मोटर साइकिलें व बैटरी रिक्शा बरामद* *नशे की लत व शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम* *दिल्ली, हरियाणा सहित हरिद्वार से चुराए कई वाहन* *एक आरोपी हत्या के प्रयास मामले में सहारनपुर से जा चुका है जेल* अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने व वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पूरे जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के लगातार सफल परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में रानीपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर पथरी रोह पुल तिराहे से 02 संदिग्ध अभियुक्तों अमन कुमार व अंकित को चोरी की अलग अलग बाइक के साथ दबोचा गया। जिनके सम्बन्ध में जानकारी करने पर मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस के सम्बन्ध में थाना-ई पुलिस स्टेशन गाजीपुर दिल्ली में मु0अ0सं0 021287/24 धारा-305(B) B.N.S व मो0 सा0 होण्डा लिवो के सम्बन्ध में थाना भिवानी सदर हरियाणा में मु0अ0सं0 0387/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत होने पाये गये। जिनकी निशांदेही पर चोरी की 06 अन्य मोटर साईकिले व 01 ई- रिक्शा बरामद की गई। *अपराध करने का तरीका* दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के हैं दोनो दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व हरिद्वार जैसे शहरों में भीड़ भाड़ वाली जगहों से वाहन चुराते थे। ज्यादातर स्प्लेंडर बाइक व पुरानी बाइक जिनके लॉक आसानी से खुल जाते हैं उनको टारगेट करते थे व चुराए वाहनों के नंबर प्लेट नहर में फेंक देते थे। *कितने पढ़े लिखे हैं आरोपी* दोनो अभियुक्त 12वीं फेल हैं। अभियुक्त अंकित आईटीआई का छात्र है। अमन उपरोक्त द्वारा थाना नकुड जिला सहारनपुर से वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास में भी जेल गया है जो जमानत पर बाहर आया था। *सामने आई वाहन चोरी की वजह* दोनो आरोपी नशे के आदी हैं दोनो की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण दोनो अपनी नशे की लत पूरी करने व अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। *बरामद वाहनों का विवरण* अभियुक्तों से कुल 08 मोटर साइकिलें व 01 ई रिक्शा बरामद किया गया। जिनमें से एक बाइक गाजीपुर दिल्ली, दूसरी भिवानी हरियाणा व तीसरी यमुनानगर हरियाणा व ई रिक्शा कोतवाली नगर हरिद्वार से सम्बन्धित है। अन्य चोरी की मोटर साइकिलों के बारे में जानकारी ली जा रही है। अभि0 के विरूद्ध धारा 303(2), 3(5), 317(2) B.N.S, 379, 411,34 भा0द0वि0 व 35/106 बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी। *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1- अमन कुमार पुत्र स्व0 रमेश चंद निवासी ग्राम अबाक्करपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर उ0प्र0 2- अंकित पुत्र वकील निवासी ग्राम साल्हापुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर उ0प्र0 *बरामदगी-* 1- स्पलैण्डर प्लस चेसिस नम्बर-MBLHA10BWFHK56469 व इंजन नम्बर- A10EWFHK06335- *(मु0अ0सं0-021287/24 धारा-305(B) B.N.S थाना-ई पुलिस स्टेशन गाजीपुर दिल्ली)* 2- मो0सा0 होंडा लिवो चेसिस नम्बर-ME4JC71ADKG00313 व इंजन नम्बर-JC71EG0007070- *(मु0अ0सं0-0387 /2024 धारा 379 भादवि थाना-भिवानी सदर, हरियाणा)* 3-मो.सा. स्पलेण्डर प्लस चेसिस नम्बर MBLHA10EZB9M07989 व इंजन नम्बर-HA10EFB9M10124 रजि0 नम्बर HR02Z8198 – *(थाना यमुनानगर सिटी हरियाणा के मु.अ.सं 779/23 धारा 379 भादवि)* 4- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस चेसिस नम्बर MBLHA10EJ99B10943 व इंजन नम्बर-HA10EA99B19571 रजि0 नम्बर HR711923 5- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेसिस नम्बर 05B16C13313 व इंजन नम्बर-05B15M13197 रजि0 नम्बर UP 11 N 6672 6- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेसिस नम्बर MBLHA10BWFHL21798 व इंजन नम्बर-HA10EWFHL37046 रजि0 नम्बर HR 02 AH 4396 7- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेसिस नम्बर MBLHA10EJ8GK06948 व इंजन नम्बर-HA10EA8GK07495 रजि0 नम्बर HR06S6774 8- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस रंग नीला काला चेचीज नम्बर MBLHAW11BMHJ55798 व इंजन नम्बर-01H18M02288 9- ई- रिक्शा UK 08 ER 6821 चेसिस नंबर M22YCESU22L004407 व इंजन नं YCSUN04407- *(मु.अ.सं. 801/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार)* *पुलिस टीम-* 1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी 2- व0उ0नि0 नितिन चौहान 3- उ0नि0 विकास रावत 4- उ0नि0 अमित नौटियाल 5- हे0का0 28 गोपीचन्द 6- का0 1158 राजेन्द्र रौतेला 7- का0 489 हरीश राणा 8- का0 1329 दीप गौड Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation *छात्र और छात्राओं को जागरूक करने आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर और हिमालय जूनियर हाई स्कूल गाजीवाली पहुँची पुलिस टीम* *बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व यातायात नियमों की दी जानकारी* *पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 व अन्य महत्वपूर्ण नंबर किए साझा* *हरिद्वार पुलिस ने बिना नंबर प्लेट मो0सा0 पर गौमांस तस्करी करते हुए 2 आरोपियो को धर दबोचा* *पकड़े गए आरोपियो की निशानदेही पर 100 किलोग्राम गोमांस मय गौकशी उपकरण बरामद*