*रुड़की की जनता त्रस्त सरकार मस्त** *राजेंद्र चौधरी*

नगर की प्रमुख समस्याओं को लेकर महानगर कांग्रेस शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। इस संबंध में सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया जाएगा। उक्त बात महानगर अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से कही। 

सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा 

शहर के मुद्दों के लिए शासन प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय है लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलानी नदी का पुल डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है कांग्रेस समेत कई संगठन इसके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कें खस्ताहाल है,सिविल लाइंस में पानी का ट्यूबवेल करीब दो साल से बंद है इसके साथ ही शहर में कई स्थानों पर पेयजल की समस्या से लोग परेशान है,बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल किया है, सीपीयू राहगीरों को परेशान कर रही है लोगों के भारी भरकम चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम मुद्दों को लेकर सोमवार को महानगर कांग्रेस ज्ञापन देगी और शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर लगा रही है लेकिन कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। वहीं गन्ना मूल्य बढ़ाने का मुद्दा भी इस धरने के माध्यम से उठाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Samarth Bharat News