Army officer’s fiancée ‘sexually abused’: भुवनेश्वर के एक पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर मारपीट का शिकार हुए एक सेना अधिकारी की मंगेतर ने प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) और एक अन्य अधिकारी पर “यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़” करने का आरोप लगाया है।मीडिया के साथ अपनी दुखद कहानी साझा करते हुए, उसने कहा कि यह 15 सितंबर की सुबह हुआ, और दावा किया कि उसे “गलत तरीके से जेल में डाल दिया गया।” गुरुवार को उसने आरोप लगाया, “मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, उन्होंने उसे लॉकअप में डाल दिया। जब मैंने आवाज़ उठाई कि वे सेना के अधिकारी को हिरासत में नहीं रख सकते क्योंकि यह गैरकानूनी है। तो दो महिला अधिकारियों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मैं उनसे रुकने की विनती करती रही, लेकिन वे नहीं रुके।” महिला ने आगे आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मी ने उसे गलियारे में घसीटा और जब अधिकारी ने उसकी गर्दन पकड़ने की कोशिश की, तो उसने विरोध किया और उसके हाथ को काट लिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे एक कमरे में डाल दिया। महिला ने कहा, “कुछ देर बाद, एक पुरुष अधिकारी ने दरवाज़ा खोला और मेरे छाती पर कई बार लात मारी और चला गया।” महिला ने आरोप लगाया, “इसके बाद आईआईसी आया, उसने मेरी पैंट और अपनी पैंट भी नीचे कर दी। उसने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए मुझसे पूछा कि तुम कब तक चुप रहना चाहती हो।”बता दें कि रविवार को पश्चिम बंगाल में तैनात सेना के अधिकारी और उनकी मंगेतर ने स्थानीय युवकों से जुड़ी एक रोड रेज घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए भरतपुर पुलिस स्टेशन गए थे। जहां रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पुलिस के साथ उनकी बहस हो गई Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation 21 September Ka Rashifal: मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल , आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850 पाई-पाई के लिए मोहताज हुई इस दिवंगत सिंगर की पत्नी ने अमिताभ बच्चन को लगाई मदद की गुहार, खोले बॉलीवुड के दोगलेपन के राज़