झबरेड़ा निजानंद आश्रम सढोली धाम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, गुरु हमें जीवन की सही राह दिखाता है – डॉक्टर निशंक।।

आज झबरेड़ा विधानसभा निजानन्द आश्रम में सढोली धाम में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोख्याल निशंक पहुंचे ,आश्रम में पहुंचने पर उनका आश्रम समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गुरु हमें सही रास्ता दिखाता है हमारे अंदर छुपी संभावनाओं को जगाता है और हमें अपने असल स्वरूप तक पहुंचने में मदद करता है उन्होंने कहा कि सदोली धाम का महत्व यहां के निवासियों में बहुत ज्यादा है यहां आने से प्रत्येक की मनोकामना पूरी होती है इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि गुरु हमारे जीवन का मार्गदर्शन होता है उनका ज्ञान प्रेम और उनकी शक्ति हमें अंदर से मजबूत बनाती है भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि हमारे गुरु हमें न सिर्फ जीवन का ज्ञान देते हैं बल्कि सामाजिक जीवन जीने की कला सिखाते हैं उनकी शिक्षा से हमें अपने आप पर विश्वास आता है और हम जीवन में सफल होते हैं इस अवसर पर सढोली धाम के मुख्य गुरु नेत्रपाल जी ने आश्रम आए सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम सभी को सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए सत्य का मार्ग कठिन जरूर होता है लेकिन अंत में सफलता जरूर मिलती है हमें अपने जीवन मैं इस प्रकार से कार्य करने चाहिए जिससे संपूर्ण ब्रह्मांड का भला हो सके, इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कविंद्र चौधरी ने कहा कि हम सभी को याद रखना चाहिए कि गुरु हमारे जीवन का एक अनमोल हिस्सा है जो हमें जीवन में सही राह दिखाता है कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में झबरेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह,पूर्व प्रत्याशी राज्यपाल सिंह, जिला महामंत्री अरविंद गौतम जिला मंत्री सतीश सैनी, संदीप खटाना, पंडित हितेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी, चंदन त्यागी आदि भाजपा पदाधिकारी गण कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *