श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा द्वारा संचालित श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर, पहाड़ी बाजार ने अपना *प्रथम वार्षिक उत्सव* पर सुंदरकांड कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से बनाया।

श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा द्वारा संचालित श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर, पहाड़ी बाजार ने अपना *प्रथम वार्षिक उत्सव* पर सुंदरकांड कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से बनाया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत जी अतिथि के रूप में पधारे और भगवान श्री से सब के स्वस्थ एवं दीर्घायु की मनोकामना की रावत जी ने कहा कि सभा के मंदिरों को देखकर यह प्रतीत होता है की सभा सनातन धर्म से जुड़ी हर चीज को भली भांति संभाल रही है उसके लिए सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर रुड़की विधानसभा के विधायक प्रदीप बत्रा जी भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के पदाधिकारी हमेशा सनातन धर्म के प्रचार- प्रसार में लगे रहते हैं मैं आए दिन देखता हूं की सभा हमेशा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हमारी सभा हमेशा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार- प्रसार करती रहती है उसी क्रम में आज हमने अपने श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया।
इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप एवं उप मंत्री गोपाल गुप्ता ने कहा कि हम सनातन धर्म के अनुसार विधि विधान से हर त्यौहार अपनी धार्मिक स्थलों पर आयोजित करते हैं जिससे आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म की जानकारी हो सके।
इस अवसर पर सभा के उप प्रधान विष्णु अग्रवाल एवं ने कहा कि पिछले वर्ष ही हमने मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर का जीवन आधार कार्य संपन्न कराया था और समय-समय पर यहां पर धार्मिक आयोजन भी आयोजित करते आ रहे हैं जिससे वहां पर रह रहे हिंदू समाज के लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अचार्य रोहित शर्मा एवं पंडित सचिन शर्मा ने कहा कि हमारे द्वारा निरंतर सुबह-शाम भगवान की भव्य श्रृंगार आरती मंदिर में आयोजित की जाती है समय-समय पर हनुमान चालीसा, सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन में मंदिर में किया जाता है।

इस अवसर पर निम्न सनातन धर्म प्रेमी विकास सिंगल, अमित अग्रवाल, पूजा राठी , विभोर अग्रवाल जिला महामंत्री (प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सीमा चौधरी, वंदना शर्मा अनुज शर्मा अतुल वशिष्ठ,चेतन पंडित, पंडित रमेश सेमवाल पंडित सागर वत्स वरुण अग्रवाल ओम अग्रवाल आशीष अग्रवाल मोहित अग्रवाल विशाल कथूरिया अनूप बंसल रजनीश गुप्ता वरुण जैन उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news