प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा होली मिलन का एक कार्यक्रम रामपुर रोड स्थित गणपति प्लाइवुड पर किया गया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा होली मिलन का एक कार्यक्रम रामपुर रोड स्थित गणपति प्लाइवुड पर किया गया
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है इसी प्रकार हम चाहते हैं कि सभी व्यापारियों के जीवन में हर्षोउल्लास के रंग बिखरे रहे और वह जीवन में तरक्की करता रहे आधुनिक युग में हम अपने त्योहारों का महत्व काम करते जा रहे हैं हम सबको चाहिए कि कुछ समय निकालकर हमें अपने मित्रों व अपने परिवारों के साथ त्योहार को मनाना चाहिए उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में जो भी पार्टी जीते उसको व्यापारी के हित में कुछ सख्त फैसले लेकर हमारे उद्योगों को और मध्यम परिवार के परिवारों को सहायता देनी होगी
इस अवसर पर जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की जिस प्रकार होली में सभी रंग प्रकृति में छा जाते हैं इस तरह व्यापारियों के और देशवासियों के जीवन में खुशी के रंग छा जाए उन्होंने कहा कि रमजान का भी महीना चल रहा है अतः हमें आपसी सांप्रदायिक सौहार्द्र का ध्यान रखते हुए अपने त्यौहार को मानाना है उन्होंने अगले माह आने वाली ईद की बधाइयां लोगों को दी उन्होंने कहा व्यापारियों को जिस प्रकार अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न किया किया जा रहा जाता है उसको लेकर सरकार को कुछ सूचना होगा ताकि व्यापारियों का उत्पीड़न ना हो और कोई बीच का रास्ता ऐसा निकले जिससे व्यापारी और प्रशासन में टकराव की स्थिति पैदा ना हो
इस अवसर पर विशाल कथूरिया, तजमुल खान, मतलूब हसन, राकेश मित्तल ,विपिन सिंगल, अमित सोनकर, राकेश बजाज ,अनमोल गुप्ता , विकल जैन ,सार्थक गोयल, अंकित आदि व्यापारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *