*कोतवाली गंगनहर* अल सुबह हरिद्वार पुलिस की गौतस्करों से मुठभेड़, एक गौतस्कर के पैर में लगी गोली*

*एसएसपी की लीडरशिप में लगातार पकड़ में आ रहे शातिर*

*गौतस्करों ने छीनाझपटी में पुलिस पर किया चाकू से हमला फिर चौतरफा पुलिस से घिर जाने पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में एक घायल/गिरफ्तार व 2 फरार की तलाश जारी*

*जिंदा गाय, गौकशी उपकरण व तमंचा कारतूस बरामद*
*हरिद्वार पुलिस के बनाए चक्रव्यूह में लगातार घिर रहे बड़े अपराधी*
*हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं एक-एक करके सभी को जेल भेजेंगे :: एसएसपी हरिद्वार”*
आज दिनांक 17.03.2024 को अल सुबह लगभग चार-पांच बजे गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की सूचना पर उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वाड टीम तत्काल सोहलपुर गाड़ा खेतो में मौके पर पहुंची।
तुरंत पहुंची टीम द्वारा मौके से एक जिन्दा गाय और गौमांस व गोकशी के उपकरण बरामद करते हुए अभियुक्तों को घेर लिया जो अंधेरे का फायदा उठाकर छीनाझपटी में पुलिसकर्मीयों पर चाकू से जानलेवा हमला व फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
गौवंश टीम द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने जिस पर सभी पुलिस टीमों द्वारा कोतवाली गंगनहर के सोहलपुर गाड़ा क्षेत्र में पूर्व स्थान से लगभग 200 मीटर से अधिक दूरी पर कांबिंग कर गन्ने के खेतों में बदमाशों की घेराबंदी की गई।
गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त मोहम्मद जुल्फान के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको सरकारी अस्पताल रुड़की भिजवाया गया जहां अभियुक्त का हाल-चाल जानने पुलिस अधिकारीगण भी पहुंचे। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस व एक खोका बरामद किया गया। उक्त घटना पर अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली गंग नहर में मुकदमा अपराध संख्या 124/24 धारा 307/34 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गोवंश पुलिस टीम द्वारा मौके से ढाई कुंतल गौ मांस व एक जिंदा गाय व गोकशी के उपकरण बरामद करते हुए कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 125/24 धारा 307 आईपीसी, 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम, 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया। कुल दो मुकदमे पंजीकृत किए गए।
मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार अन्य दो अभियुक्तों की गंभीरतापूर्वक तलाश जारी है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
मोहम्मद जुल्फान पुत्र निसार निवासी ग्राम सोहलपुर गाड़ा रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष।
*बरामद माल*
१- एक अदद देसी तमंचा 315 बोर
२- दो जिंदा कारतूस
३- एक अदद खोका कारतूस
- *पुलिस टीम*
१- प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार
२- उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल
३- उप निरीक्षक विपिन कुमार
४- उपनिरीक्षक विनोद कुमार
५- अपर उप निरीक्षक आशीष कुमार
६- कांस्टेबल 58 भूपेंद्र
७- कांस्टेबल 820 अजय वीर
७- होमगार्ड 2078 अंकित।






























