रुड़की के शिवपुरम में घाटी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

  • आज पनियाला रोड पर शिवपुरम पूर्वी गली संख्या 9 में स्थित एक जनसेवा केंद्र पर सुबह 4 से 5 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने बरामदे के अंदर कूद कर बाथरूम और बरामदे से बिजली के बोर्ड और तार खींचकर चोरी कर लिए। उसके बाद पड़ोस मैं राजकुमार के घर से भी मीटर से घर के अंदर जाने वाली केबल चोरी कर ली। एक अन्य घर में शिवकुमार चौधरी के दो मंजिले मकान की छत पर रखे पुराने सामान को चोरी कर लिया गया। इस संबंध में जनसेवा केंद्र संचालक सुमित कुमार भारद्वाज ने पुलिस को तहरीर दे दी है। कुछ समय से पनियाला रोड पर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व शिवपुरम में एक डेरी से पंखें चोरी कर लिए गए थे और एक अन्य स्थान से गाय भी चोरी कर ली गई थी। इस संदर्भ में गंगनहर कोतवाली से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया गया है जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news