Latest Update

भाजपा शासन में आम लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ: डॉ निशंक

रुड़की। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज विधानसभा रूड़की में आदर्श नगर में पहुंची। इस अवसर पर हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार अंतोदय की भावना के अनुरूप विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की लोगों को योजना का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो। इसके लिए सरलीकरण समाधान और निस्तारण पर खास तौर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा ध्यान दिया गया है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य प्रयास दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्र के विकास को समर्पित रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा सरकार के सभी विभाग के अधिकारीगण गांव में जनता के द्वारा पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लाभार्थियो को में तथा भाजपा पदाधिकारीयो द्वारा सम्मानित भी किया गया, योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को विधायक प्रदीप बत्रा, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति , मुख्य नगर अधिकारी विजय नाथ शुक्ला, एसएनए संजय कुमार द्वारा सम्मानित किया। खाद्य पूर्ति विभाग से आए मदन सिंह रावत ने राशन कार्ड से संबंधी ग्राम वासियों की समस्याओं के बारे सुना और मौके पर निस्तारण किया। आदेश सैनी ने सरकार द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज ₹5 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सीडीपीओ धर्मवीर सिंह द्वारा बाल विकास की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारीगण नितिन गोयल , सावित्री मंगला मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी , पार्षद राजेश्वरी देवी, आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी सचिन कश्यप ने किया इस अवसर पर नगर निगम के सभी पार्षद गण, भाजपा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी काफी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही, बाल विकास परीयोजना अधिकारी ,यूपीसीएल एसडीओ आकाश सिंह , स्वास्थ विभाग से रामकेश गुप्ता,आनंद श्रीवास्तव , भी उपस्थित रहे।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज