समर्थ भारत न्यूज: बेहट सहारनपुर । भारतीय किसान यूनियन क्रांतिअ

राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांव में किसानो और मजदूरों को बताया कि सरकार हमारी फसलों का उचित मूल्य नहीं दे पा रही है तथा विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पनप रहा है जिसको मिटाने के लिए भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक संगठन आवाज उठा रहा है और उठता रहेगा। प्रदेश प्रभारी चौधरी राजवीर सिंह ने गांव जीवाला में किसानों को जानकारी देते हुए कहा की सरकार गन्ने का उचित मूल्य किसानों को दे और रुपये 500 प्रति कुंतल के हिसाब से किसानों को गन्ने का भुगतान करें और भुगतान समय से करें। जिससे किसानों को अपनी घरेलू समस्या उत्पन्न ना हो।


महिला प्रदेश अध्यक्ष ऋतु सैनी ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आने वाली 23 तारीख को तहसील बेहट मैं किसान पंचायत की जाएगी इस किसान पंचायत में किसानो की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा जाएगा और जल्द से जल्द समस्याओं का निपटारा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी है ना समझे की किसान हल चलाता है और कुछ नहीं कर सकता है उन्होंने कहा कि किसान हल भी चलाता है और कलम भी चलाना जानता है। अधिकारी अंधकार में ना रहे और होश में आकर कार्य करें इस दौरान बेहट तहसील उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी प्रतिनिधि डॉ राजू सैनी, मुजफ्फराबाद ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सैनी, सचिव राकेश सैनी, पवन सैनी, मोहम्मद इश्तियाक, मोहित सैनी, अमित सैनी,सूरजपाल सैनी, कंवरपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






























