नहीं रहे CID के ‘इंस्पेक्टर फ्रेडरिक’ एक्टर दिनेश फडनीस, हार्ट अटैक के बाद हुए थे एडमिट, सदमे में फैंस

फेमस शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है. हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन आज (5 दिसंबर) को उन्होंने दम तोड़ दिया है.टीवी की दुनिया से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है. फेमस शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है. हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे. वो वेंटिलेटर पर थे. उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी. लेकिन आज (5 दिसंबर) को उन्होंने दम तोड़ दिया. एक्टर की मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है.जिंदगी की जंग हारे दिनेश 

दिनेश फडनिस बीते कुछ दिनों से ICU में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे थे. लेकिन आज उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और CID शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है. दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे. एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है. कब हुई एक्टर की मौत?

जानकारी के मुताबिक, दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश का निधन बीती देर रात हुआ था. उन्होंने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी. हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के Tunga अस्पताल में भर्ती थी, जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे. लेकिन 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए.  

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news