Latest Update

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी की मंडल अध्यक्ष नीलकमल शर्मा बनी कमल मित्र 

रूड़की : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी की अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा 19 मई 2023 को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के लिए कमल मित्र कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है । जिसके अंतर्गत देशभर में पार्टी द्वारा महिला मोर्चा की एक लाख महिलाओं को कमल मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिनके द्वारा महिलाओं से संबंधित केंद्र सरकार की 15 योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,मांतृत्व वंदना योजना आदि के बारे में आम जनता को बताया जायेगा जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ महिलाओं को मिल सके जिसके लिए महिला मोर्चा की एक लोक सभा क्षेत्र से लगभग दो सौ महिलाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिए जाने के पश्चात ऑनलाइन परीक्षा की भी व्यवस्था की गई है इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं । भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी की मंडल अध्यक्ष नीलकमल शर्मा को पार्टी द्वारा कमल मित्र का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है जिन्होंने अपने मंडल की महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी बहनों से भी कमल मित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया है। 

    नीलकमल शर्मा

मंडल अध्यक्ष 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News