Latest Update

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती विमला नैथानी एवं जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में दिनांक 27 8 2023 से रक्षाबंधन तक लगातार विभिन्न वर्गों एवं विभिन्न कार्यालयों में रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम चलाया गया। जिसके अंतर्गत मजदूर तबके से लेकर अधिकारी रैंक तक के कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यत्रियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधे गए।

एवं परस्पर रक्षा करने के इस पर्व पर एक नया संदेश आमजन मानस तक पहुंचाया गया। वही सुभाष नगर मंडल में भी महिला कार्यत्रियों द्वारा ई रिक्शा चालकों सब्जी रेडी ठेली वालों को रक्षा सूत्र बांधा गया।इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली महिलाओं में श्रीमती विमला नैथानी प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा, प्रतिभा चौहान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, ममता राणा, नीरज रंधावा, अंजू चंदेल, किरण वासुदेव, बीरमती यादव ,मंजू भागीरथी ,पिंकी ,पुष्पा बुडकोटी, अनिता जोशी रोहिणी रीना अग्रवाल कविता रावत चंद्रकांता भास्कर ममता राणा नीतू शर्मा पार्वती आशा धस्माना, कमला कंटोला कुसुम उनियाल नीता रानी मीनाक्षी तोमर अनीता सरोजिनी कुसुम डबराल विष्णु रावत आदि शामिल रही।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News