भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की की कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को दी गई श्रद्धांजलि।

“मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूँ

लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ? 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रूड़की की कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर जिला अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा चौहान जी के नेतृत्व में 

जिला महामन्त्री भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ममता राणा जी के निवास बूथ संख्या 115 पर राष्ट्रसेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले युगपुरुष, हमारे पथ प्रदर्शक, भारत के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य रीना अग्रवाल, नीरज रंधावा, अंजू चंदेल, किरण वासुदेव, कमल राणा सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हुईं।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news