Latest Update

उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की द्वारा तीज पर्व किया गया भव्य कार्यक्रम

उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की इकाई द्वारा महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व समाज को लेकर तीज कार्यक्रम रामनगर रुड़की स्थित एक होटल में एक बहुत ही भव्य कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया इस अवसर पर पूजा नंदा ने कहा कि तीज हमारे भारतीय संस्कृति में महिलाओं के त्योहारों में से एक महत्वपूर्ण पर्व है यह पर्व भगवान शिव और पार्वती की भाग्यशाली विवाह कथा के आधार पर मनाया जाता है और यह महिलाओं की सुहागिन समृद्धि और खुशियों की कामना को दर्शाता है कार्यक्रम में पहुंची भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु कक्कड़ ने कहा कि तीज पर्व का आयोजन भारतीय महिलाओं की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है और यह दिखाता है कि हमारे समाज में महिलाएं किस प्रकार से परंपरागत मूल्यों की सजी प्रतिष्ठा को बनाए रखती हैं समाज सेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि तीज का कार्यक्रम मना कर हम उन महिलाओं का सम्मान करते हैं जो अपने परिवारों के साथ खुशियों के पलों को साझा करती हैं रामनगर से कार्यक्रम में पहुंची सोनिया जोहर और मंजू पवार ने कहा कि तीज पर्व का महत्व न केवल सामाजिक रूप से है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण संकेत है सपना भल्ला और पूजा शर्मा ने कहा कि इस पर पर पूजे जाने वाले वृक्षों और पेड़ पौधों का हमारे जीवन में महत्व है और यह पर्व हमें उनके महत्व को समझने की दिशा में प्रोत्साहित करता है किरण आहूजा ने कहा कि यह कार्यक्रम पूजा नंदा के व्यवहार के कारण सफल हो पाया है उनके एक बुलावे पर सभी महिलाएं इकट्ठा होकर मिलजुल कर कार्यक्रम करती हैं, इस अवसर जो महिलाएं स्वरोजगार का कार्य करती हैं उनका परिचय भी कराया और उन्हें सम्मानित कर कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ महिला सशक्तिकरण पर भी कार्य किया गया ,किरण ग्रोवर ने कहा कार्यक्रम में भाग लेने वालों में किरण ग्रोवर, किरण आहूजा, प्रीति गुप्ता मोनिका सैनी, आंचल त्यागी, प्रीति चौधरी, रचना वर्मा, मंजू पवार, रीता लूथरा, सपना बल्ला, प्रियंका पाल, अंजलि चौहान, कोमल, वंदना अग्रवाल ,नेहा सेतिया, पूजा शर्मा, सोनिया जोहर, स्वेज सिद्धार्थ, नेहा सिद्धार्थ, आकांक्षा, एकता सलूजा ,सोनिया जैन, मेघा पालीवाल, शेफाली ,सिमरन, रेखा सैनी ,सुमन सैनी ,कविता यादव, चंचल लूथरा, हिमानी त्यागी, मोनिका धीमान, आकांक्षा बिष्ट, कमल जीत, अंशु सिंह, अनुपम ठाकुर ,शीतल भल्ला, साक्षी सेतिया ,उर्मिला ,बबीता सैनी, बबीता गोयल ,नैना मनचंदा, दीपा जोहर, उमा, पिंकी, निधि श्रेया, रेखा निरवाल, पूनम सैनी अर्पण सेठी, सोनम ,शिखा, अनुपम ठाकुर पूनम खन्ना रेनू गुप्ता सांची सरीन, सरिता, निर्मला नीतू भारती, श्वेता बजाज, रिशा तनेजा दीक्षा, हरप्रीत कौर ,रीना सेतिया आदि उपस्थित रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news