पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं हरिद्वार से लोकसभा सांसद मा. डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी ने लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार की जन समस्याओं (मुख्यतः रेलवे से सम्बन्धित) के तीव्र निराकरण हेतु मा. रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से रेल भवन स्थित कार्यालय में भेंट की ।इस भेंट वार्ता में प्रमुख मुद्दे इस प्रकार रहे- कोरोनाकाल में विभिन्न यात्री रेलगाड़ियों जिनके स्टॉपेज लक्सर रेलवे स्टेशन पर समाप्त कर दिए गए थे, उनका पूर्वत स्टॉपेज सुनिश्चित करना, हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्यामपुर फाटक पर ओवरब्रिज एवं ढंढेरा में फाटक सं. 512 बी पर ओवर हेड ब्रिज का निर्माण, नगर पालिका परिषद लक्सर में रेलवे के स्वामित्वाधीन क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों की मरम्मत इत्यादि सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।मा. सांसद जी के विशेष आग्रह पर रूड़की रेलवे स्टेशन से पाडली गुज्जर जाने के प्रयोजन से नवनिर्मित अंडरपास सं. 514 बी में जलभराव की समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु मा. रेलमंत्री ने तत्काल ही दूरभाष के माध्यम से सक्षम अधिकारियों को ठोस एवं स्थायी समाधान हेतु निर्देशित भी कर दिया है। साथ ही ऋषिकेश योग नगरी के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए मा. रेल मंत्री श्रीअश्विनी वैष्णव जी को आमंत्रित किया।
पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं हरिद्वार से लोकसभा सांसद मा. डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी ने,. रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से रेल भवन स्थित कार्यालय में भेंट की








