शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ निरन्तर तहसील शिव मंदिर में भंडारों का आयोजन हो रहा है इसी क्रम में तहसील रुड़की में स्टाम्प एशोसिएशन व अधिवक्ता द्वारा शिवभक्तों की सेवा करने के उद्देश्य से दाल चावल व हलवे के प्रसाद का भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे का शुभारंभ पंडित बाल गोविंद थपलियाल द्वारा मुख्यतः समाजसेवी एडवोकेट नवीन कुमार जैन व त्यागी समाज पदाधिकारी अधिवक्ता नरोत्तम त्यागी व नरेंद्र गर्ग,केशव,संदीप त्यागी,अधिवक्ता कर्षण चंद सैनी,पंकज जैन ने मंत्रोउचारन के साथ भगवान शिव महादेव को भोग लगाकर व जलाभिषेक कर प्रारंभ कराया गया ततपश्चात मंदिर परिसर में कावड़ियों को भंडारे का प्रसाद व स्टाम्प एशोसिएशन आदि तहसील स्टाफ ने स्टाम्प अध्यक्ष केशव व समस्त पदाधिकारी द्वारा अबुल कलाम चौक मंगलोर दिल्ली हाइवे पर भी भंडारे का प्रसाद शिवभक्त कावड़ियों को वितरित किया गया भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने कहा कि सावन मास में किसी भी व्यक्ति द्वारा शिवभक्त कावड़ियों की सेवा की जाती हैं तो वह साक्षात भगवान शिव महादेव की पूजा का फल देने वाले पुण्य प्राप्ति का साधन है इस कारण हमसब को स्वमं के उद्धार व कल्याण के लिए शिव भक्तों की सेवा करनी चाहिए हम अपने समस्त स्टाम्प एशोसिएशन व टाइप एशोसिएशन व अधिवक्ता साथियों का ऐसे पुण्य की प्राप्ति मार्ग कावड़ सेवा में सहभागिता कराने वास्ते अपना सौभाग्य मांन पुन्य कार्य हेतु साधुवाद दे शुभकामनाएं देते व भगवान शिव महादेव से प्रार्थना करते हैं कि समस्त साथियों की मनोकामना पूर्ण करें इस अवसर पर स्टाम्प यूनियन सचिव संजय गिरी,अभिषेक अग्रवाल, गिरीश शर्मा,सचिन गोंड़वाल, अधिवक्ता अशोक कुमार, अनूप जैन, नरेश कुमार, सुखलाल गुज्जर,सुमित बिरला, ऋषिपाल बर्मन,कुलभूषण कश्यप आदि मौजूद रहे ।






