Latest Update

स्कूल मालिक के घर डकैती डालने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार,पांच बदमाशों को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया

 देहरादून। नेहरू कॉलोनी में स्कूल मालिक के घर डकैती डालने वाले पांच बदमाशों को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया की 11 अप्रैल को अज्ञात बदमाशों ने संदीप अग्रवाल निवासी नेहरू कॉलोनी के घर डकैती डाली थी। बदमाशों ने चाकू और तमंचे की नोक पर उनके सवजनों को बंधक बनाया और सोने के गहने व नकदी लूट ली।पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपित एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल में मुजफ्फरनगर के तरफ भागते हुए दिखे। घटना के चौथे दिन बाद पुलिस ने आरोपित विपिन निवासी पचेंडा कलां मुजफ्फरनगर उसके चार अन्य साथी विकास, सचिन, अंकित और विकास जायसवाल को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से डकैती में लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान बदमाश विपिन जोकि गिरोह का सरगना भी है, ने बताया कि उसका चचेरा भाई गुड्डू जो कि संदीप अग्रवाल के स्कूल सेंट ऐनी में काम करता है। वह उसके घर आता जाता रहता था। कुछ दिन पहले विपिन मुजफ्फरनगर से गुड्डू के घर आया और स्कूल मालिक संदीप अग्रवाल के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News