Latest Update

भाईचारे की भावना को मजबूती प्रदान करते हैं त्योहार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैसाखी मेले का शुभारंभ किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित बैसाखी मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान पंजाबी महासभा द्वारा श्री धामी को पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को बैसाखी की बधाइयां दी। मुख्यमंत्री ने गुरु नानक साहब जी के चरणों में नम्रतापूर्वक प्रार्थना करते हुए कहा कि मेरे भीतर का सेवाभाव दिनों दिन बढ़ता रहे और गुरुओं का आशीर्वाद ऐसे ही मुझ पर तथा मेरे प्रदेश की सवा करोड़ जनता पर बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। यह पर्व जहां सभी में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूती प्रदान करता है वहीं देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एसपी मनोज कत्याल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उत्तराखण्ड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, रामू भाई, संतोष अग्रवाल सहित पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों सहित जनता उपस्थित थी।

प्रदेश की धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए की जा रही लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह अभियान राजनीति से प्रेरित बिल्कुल नहीं है। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्य की वन, राजस्व व सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के प्रति संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से आह्वान किया कि सरकार की इस मुहिम में उन्हें भागीदार होना चाहिए। कहा कि जन मानस को आगे आकर कहना चाहिए कि सरकार की कार्रवाई उचित दिशा में है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News