Latest Update

हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ।

हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि लगभग 40 लोग बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी। पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

तीन लोग गंभीर घायल है। जबिक 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है। मसूरी में बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्पताल व मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News